Last Updated:
ICC Punishes WI Coach Darren Sammy : ब्रिजटाउन टेस्ट में थर्ड अंपायर के फैसले पर बयान देने पर आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच सैमी पर उनके मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया ग…और पढ़ें
वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी पर आईसीसी ने लिया एक्शन
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिजटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान थर्ड अंपायर के कुछ फैसले विवादों में रहे. टीम के खिलाड़ी और कोच डैरेन सैमी ने इसकी खुलकर आलोचना की थी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के मुख्य कोच को अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की आलोचना करने पर फटकार लगाई है. यह आलोचना टीम के 2025 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारबाडोस में हुई थी.
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक के फैसले पर विवाद
सैमी को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन करते पाया गया. इस नियम के अनुसार, “खिलाड़ी और खिलाड़ी समर्थन कर्मी अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन करेंगे यदि वे सार्वजनिक रूप से मैच अधिकारियों की आलोचना करते हैं या किसी खिलाड़ी या टीम को नीचा दिखाते हैं जिसके खिलाफ मैच में खेला है. उल्लंघन की गंभीरता का आकलन करते समय, टिप्पणियों के संदर्भ और उनकी गंभीरता को ध्यान में रखा जाना चाहिए.”
वेस्टइंडीज का मानना था कि होप और चेज के 48 और 44 रन पर आउट होने से मैच का नतीजा बदल गया.
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 180 रन बनाए थे जबकि वेस्टइंडीज ने 190 रन बनाकर 10 रन की मामूली बढ़त बनाई थी. इसके बाद दूसरी पारी में कंगारू टीम ने 310 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा था. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी जोश हेडलवुड के 5 विकेट के सामने महज 141 रन पर सिमट गई और ऑसट्रेलिया ने 159 रनों से मुकाबला जीता.
सैमी ने दूसरे दिन के बाद मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से इन फैसले पर बात की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में होल्डस्टॉक पर सवाल उठाए. “आप खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहते जहां आप कुछ अंपायरों के बारे में सोच रहे हों. क्या इस टीम के खिलाफ कुछ है? जब आप फैसले के बाद फैसला देखते हैं, तो यह सवाल उठता है.
मुझे पता है कि वह इस सीरीज के लिए यहां हैं. आप टेस्ट मैच में उस डाउट के साथ नहीं जाना चाहते. इसलिए मैं इसके बारे में बातचीत करना चाहता हूँ… ताकि हम सब साफ हो सकें. क्योंकि, दिन के अंत में आप टेस्ट मैच में अंपायरों पर भरोसा न करके नहीं जाना चाहते. और हमारी टीम ऐसा नहीं है. इसलिए हम बस निर्णयों के बारे में कुछ स्पष्टता चाहते हैं,”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें