अधिकतर लोग चाहते हैं कि उनका बच्चा सावन के महीने में जन्म ले. ऐसे में जो बच्चे सावन के महीने में पैदा होते हैं. उन पर शिव शंकर की विशेष कृपा बरसती है.
हाइलाइट्स
कैसे होते हैं सावन में जन्मे लोग?
उज्जैन के आचार्य ने बताई बेहद खास बात
आपके घर में कोई है ऐसा तो यहां जानें
Ujjain News: आषाढ़ पूर्णिमा की समाप्ति के साथ ही सावन महीने की शुरुआत हो जाएगी. सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माना गया है. इस महीने में भगवान शिव की पूजा बेहद प्रभावशाली होती है. इस साल 11 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार, जो बच्चे इस शुभ महीने में जन्म लेते हैं, वे कुछ विशेष गुणों के साथ पैदा होते हैं. अगर आपका जन्म सावन में हुआ है, तो हो सकता है आपमें भी ये खूबियां मौजूद हों. चलिए जानते हैं, उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से…
सावन में जन्मे लोगों की प्रमुख खूबियां
शिव शंकर बड़े ही सरल और सौम्य कहे गए हैं. वैसे ही सावन माह में जन्मे बच्चे भी आमतौर पर शांत, सौम्य और धैर्यवान होते हैं. वे जल्दी क्रोधित नहीं होते. किसी भी परिस्थिति को शांति से संभालने का प्रयास करते हैं. उनका यह स्वभाव उन्हें जीवन में कई मुश्किलों से बचाता है.
सावन में जन्मे लोग हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं. ये बहुत कम लोगों के संपर्क में आते हैं. लेकिन, अगर किसी से दोस्ती कर लें तो उसके साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं. हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं.
शिव शंकर का प्रिय महीना सावन आध्यात्मिकता से जुड़ा है. इसका प्रभाव इस महीने में जन्मे लोगों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. ऐसे लोग धार्मिक विचारों वाले, आध्यात्मिक और ईश्वर में गहरी आस्था रखने वाले होते हैं. वे अक्सर पूजापाठ और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं.
सावन में होने वाले शिशु में कलात्मक और रचनात्मक गुण भी प्रचुर मात्रा में होते हैं. वे संगीत, नृत्य, लेखन, चित्रकला या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र में अपनी रुचि दिखा सकते हैं. उनकी कल्पना शक्ति प्रबल होती है और वे अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से व्यक्त करने में माहिर होते हैं.
ज्योतिष के अनुसार, सावन में जन्मे लोग बहुत जल्दी किसी के प्यार में पड़ जाते हैं. इनके गुण और स्वाभाव के कारण सामने वाला भी इनसे इम्प्रेस हो जाता है. लेकिन, अगर एक बार ये किसी से रिश्ता जोड़ लेते हैं तो उसका साथ हमेशा निभाते हैं.
सावन में जन्मे लोग इस मामले में बेहद लकी, उज्जैन के आचार्य ने बताईं, खास बातें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.