दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में ग्वालियर रोड स्थित राजभोग आटा मिल पर प्रशासन ने की। वहां से पीडीएस का गेहूं जब्त किया है। कार्रवाई सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी के नेतृत्व में खाद्य, मंडी, फूड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। छापे के दौरान 350 बोरी पीडीए
.
यह कार्रवाई शिवपुरी जिले के करेरा में दो दिन पहले पकड़े गए एक ट्रक से जुड़े मामले के बाद की गई।
पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने बताया था कि पीडीएस का गेहूं दतिया से गुजरात भेजा जा रहा था। इसके बाद दतिया प्रशासन सतर्क हुआ और लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले सेवढ़ा चुंगी के पास स्थित राजनंदनी ट्रेडर्स पर भी इसी तरह की कार्रवाई कर पीडीएस गेहूं जब्त किया गया था।
प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है और पीडीएस अनाज की कालाबाजारी पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है।