Last Updated:
BJP New MP State President: भाजपा को 2 जुलाई को दोपहर 2 बजे के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. 1 जुलाई को नामांकन और जांच की प्रक्रिया होगी, जबकि 2 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा. मतदान के बाद …और पढ़ें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का बिगुल बजा
हाइलाइट्स
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव
- भाजपा नया अध्यक्ष
- 2 जुलाई को बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष
MP BJP New State President. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2 जुलाई की दोपहर 2 बजे के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी ने अपनी आंतरिक चुनाव प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. संगठन के आंतरिक लोकतंत्र के तहत यह चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगा.
शाम 7:30 बजे से 8:00 बजे तक उम्मीदवारों को अपने नामांकन वापस लेने का समय मिलेगा. यदि कोई उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहता है तो वह इस समय के भीतर ऐसा कर सकता है. इसके बाद रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी, जिसमें स्पष्ट होगा कि कितने उम्मीदवार मैदान में हैं.
भाजपा की इस चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. यह चुनाव पार्टी की आंतरिक संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है और यह दिखाता है कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपने शीर्ष पदाधिकारियों का चयन करती है. चुनाव की पूरी प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में संपन्न कराई जाएगी और सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं.
बता दें मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह प्रदेश को नया चेहरा मिलने वाला है, जिसमें सबसे आगे दुर्गादास उईके का नाम आ रहा है, जिन्हें नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है, तो वहीं कयास यह भी लगाए जा रहे हैंं कि किसी महिला को प्रदेश का नया कमांडक बनाया जा सकता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें