कथावाचक से मारपीट मामला: यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई और केस वापसी की मांग – Dewas News

कथावाचक से मारपीट मामला:  यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कार्रवाई और केस वापसी की मांग – Dewas News



उत्तर प्रदेश के दादरपुर गांव में हुई भागवत कथावाचक मुकुटमणि यादव की मारपीट और जबरन बाल काटने की घटना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नारायणी सेना ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

.

घटना 22 जून को हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नारायणी सेना के पदाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भागवत कथा स्थल की महिला रेनू तिवारी द्वारा यादव समाज की बहन-बेटियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस घटना से यादव समाज में रोष व्याप्त है।

दोषियों पर कार्रवाई की जाए नारायणी सेना ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, कथावाचक मुकुटमणि यादव और उनके सहयोगी के साथ हुई मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की जाए। दूसरी, कथावाचक मुकुटमणि और यादव समाज के 21 लोगों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों को वापस लिया जाए। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इन प्रकरणों से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।



Source link