विदिशा में आज तीन घंटे बिजली रहेगी बंद: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अरिहंत विहार समेत 11 इलाकों में मेंटेनेंस का काम – Vidisha News

विदिशा में आज तीन घंटे बिजली रहेगी बंद:  सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अरिहंत विहार समेत 11 इलाकों में मेंटेनेंस का काम – Vidisha News



विदिशा में मंगलवार को विद्युत लाइन और उपकरणों के मेंटेनेंस काम के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार जोन-1 के अंतर्गत 11 केवी अरिहंत विहार-1 फीडर पर काम चलेगा।

.

इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली प्रभावित क्षेत्रों में अरिहंत विहार फेस-1, खरीफाटक रोड, माधवगंज, लुहोंगी मोहल्ला और काछीकुआ शामिल हैं। इसके अलावा काछी मोहल्ला, गल्ला मंडी, बरईपुरा, रीठाफाटक, मोहनगिरी और ढलकपुरा में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सभी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम पहले से निपटाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। कंपनी का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

रहवासियों की मांग एक बार में करें काम गल्ला मंडी गेट के निवासियों का कहना है कि वर्तमान में दिनभर में कई बार 5-10 मिनट के लिए बिजली बंद होती है। उनकी मांग है कि विद्युत कंपनी सभी मरम्मत कार्य एक साथ करे, जिससे बार-बार बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल सके।



Source link