‘कैप्टन कूल’ पर अब सिर्फ धोनी का हक, कोई और नहीं कर पाएगा इस्तेमाल, जानें वजह

‘कैप्टन कूल’ पर अब सिर्फ धोनी का हक, कोई और नहीं कर पाएगा इस्तेमाल, जानें वजह


Last Updated:

Dhoni Trademarks Captain Cool: महेंद्र सिंह धोनी ने “कैप्टन कूल” उपनाम को ट्रेडमार्क कर लिया है, जिससे अब यह उनकी व्यक्तिगत संपत्ति बन गया है. इसका इस्तेमाल उनके कोलकाता स्थित ट्रेनिंग और कोचिंग कैंप में होगा.

महेंद्र सिंह धोनी ने “कैप्टन कूल” उपनाम को ट्रेडमार्क कर लिया है.

हाइलाइट्स

  • धोनी ने “कैप्टन कूल” उपनाम को ट्रेडमार्क कराया.
  • अब “कैप्टन कूल” उपनाम का इस्तेमाल कोई और नहीं कर सकेगा.
  • धोनी के कोचिंग कैंप में “कैप्टन कूल” उपनाम का उपयोग होगा.

रांची. क्रिकेट के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को अब जल्द ही कारोबार का भी कैप्टन कूल कहा जाएगा. जी हां “कैप्टन कूल” शब्द और यह उपनाम महेंद्र सिंह धोनी के साथ जीवन भर उनकी व्यक्तिगत संपत्ति बनकर रहेगा. आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं इसे जानना और समझना बेहद जरूरी है. दरअसल धोनी ने “कैप्टन कूल” उपनाम को ट्रेडमार्क कर लिया है. यानी “कैप्टन कूल” शब्द का इस्तेमाल और ध्वनि अपने कारोबार हित में भी कर सकेंगे.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा क्रिकेट के साथ-साथ कारोबार में भी कायम नजर आ रहा है. क्रिकेट की तरह ही धोनी कारोबार में भी हर फैसला सोच समझ कर लेते हैं. इसी को लेकर एक बड़ी खबर यह आ रही है कि धोनी ने अपने नाम के साथ लगे “कैप्टन कूल” को हमेशा के लिए अपना बना लिया है.

कोई दूसरा नहीं कर सकेगा इस्तेमाल

दरअसल धोनी ने “कैप्टन कूल” उपनाम को ट्रेडमार्क कर लिया है. यानी “कैप्टन कूल” शब्द का इस्तेमाल और ध्वनि अपने कारोबार हित में भी कर सकेंगे. उनके अलावा इस उपनाम का कोई दूसरा व्यक्ति कारोबार हित में इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. “CAPTAIN COOL” को लेकर बकायदा धोनी की ओर से 16 जून 2025 को इसे पब्लिश्ड भी करा लिया गया है. इसमें महेंद्र सिंह धोनी को बकायदा प्रोपराइटर बताते हुए इस पूरी कानूनी प्रक्रिया को दिल्ली से पूरी करने की जानकारी शेयर की गई है.

कहां होगा ‘कैप्टन कूल’ उपनाम का इस्तेमाल ?

‘कैप्टन कूल’ उपनाम का इस्तेमाल धोनी के कोलकाता स्थित ट्रेनिंग और कोचिंग कैंप में किया जाएगा. “कैप्टन कूल” को लेकर ट्रेडमार्क जनरल संख्या “2213” बताया गया है. साथ ही Class 41 अंकित है. “CAPTAIN COOL” के नीचे 5966261 नंबर दिया गया है. जाहिर है क्रिकेट के दिनों से ही जब से धोनी ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी, उन्हें “कैप्टन कूल” का उपनाम दे दिया गया था. बाद में यही धोगी की विशेष पहचान बन गई.

Utkarsh Kumar

A Journalist having experience of 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network18 Group for News18 Hindi as a Chief Sub Editor. He played a leadership role in launching News 18 Bihar/Jha…और पढ़ें

A Journalist having experience of 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network18 Group for News18 Hindi as a Chief Sub Editor. He played a leadership role in launching News 18 Bihar/Jha… और पढ़ें

homejharkhand

‘कैप्टन कूल’ पर अब सिर्फ धोनी का हक, कोई और नहीं कर पाएगा इस्तेमाल, जानें वजह



Source link