पटवारी पर FIR को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक द्वेष: सागर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- झूठा मामला दर्ज कर भाजपा सच्चाई को दबा रही – Sagar News

पटवारी पर FIR को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक द्वेष:  सागर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- झूठा मामला दर्ज कर भाजपा सच्चाई को दबा रही – Sagar News


मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर लोधी समाज ने सौंपा ज्ञापन।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर के मुंगावली थाने में दर्ज FIR को लेकर सागर में कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने इसे झूठा बताया और कहा कि यह भाजपा की राजनीतिक द्वेष और दमनकारी मानसिकता का उदा

.

जिलाध्यक्ष पचौरी ने प्रेसवार्ता में कहा कि FIR का मकसद सच्चाई को दबाना, पीड़ितों को डराना और विपक्ष की आवाज कुचलना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पीड़ितों से डरा-धमकाकर शपथ पत्र दिलवाया, जिसके आधार पर जीतू पटवारी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि 25 जून को अशोकनगर जिले के ग्राम मुडरा के दो पीड़ित युवक ओरछा में जीतू पटवारी से मिले थे। युवकों ने बताया कि गांव के दबंग सरपंच पुत्र और उसके साथियों ने उनसे मारपीट की, बाइक छीन ली और अमानवीय व्यवहार किया।

एसपी कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोग।

वीडियो सार्वजनिक करने के बाद हुई कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने पीड़ितों की बात वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक की थी, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। लेकिन इसके ठीक अगले दिन 26 जून को प्रशासन ने पीड़ितों से बयान बदलवाकर शपथ पत्र लिया और 27 जून को जीतू पटवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई।

FIR में लगाए गए गंभीर आरोप FIR में पटवारी को षड्यंत्रकर्ता, समाज में जातीय द्वेष फैलाने वाला और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बताया गया, जिसे कांग्रेस ने पूरी तरह गलत करार दिया। बंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने लोधी क्षत्रिय समाज के साथ मिलकर SP कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने FIR रद्द करने और पीड़ितों के साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

FIR रद्द कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि सरकार और भाजपा झूठे तथ्य सामने रखकर सच्चाई को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सबूत जनता के सामने हैं। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और FIR रद्द करने की मांग करती है।



Source link