छतरपुर में 145.4 मिमी बारिश: गौरिहार में सबसे ज्यादा 111 मिमी दर्ज; चार जगहों पर अब तक नहीं गिरा पानी – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में 145.4 मिमी बारिश:  गौरिहार में सबसे ज्यादा 111 मिमी दर्ज; चार जगहों पर अब तक नहीं गिरा पानी – Chhatarpur (MP) News



शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है।

छतरपुर में शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। जिले में सोमवार को कुल 145.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

.

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले में 98% नमी रही। हवा की स्पीड 14 किमी प्रति घंटा मापी गई। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

यहां नहीं हुई बारिश क्षेत्रवार बारिश के आंकड़ों के अनुसार, गौरिहार में सर्वाधिक 111 मिमी वर्षा हुई। लवकुशनगर में 30 मिमी, छतरपुर में 2.4 मिमी और नौगांव में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिजावर, राजनगर, बड़ामलहरा और बक्सवाहा में बारिश नहीं हुई।

पिछले साल की तुलना में ज्यादा 1 जून से 27 जून तक जिले में कुल 1955.6 मिमी बारिश हो चुकी है। जून महीने में अब तक 1074.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ये पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।



Source link