MCA ने वापस लिया NOC, मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल

MCA ने वापस लिया NOC, मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल


Last Updated:

भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे. मुंबई क्रिकेट ने एनओसी वापस ले लिया है.

मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल.

नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे. राज्य क्रिकेट संघ ने सोमवार को उनके पहले के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के अनुरोध को वापस लेने की मंजूरी दे दी. बाएं हाथ के 23 साल के बल्लेबाज जायसवाल ने अप्रैल में मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से किसी अन्य राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एनओसी मांगने वाला पत्र लिखकर सभी को चौंका दिया था.

एमसीए ने शुरू में एनओसी के लिए उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था. जायसवाल गोवा की टीम से जुड़ने के साथ उसके कप्तान बनने की राह पर थे. जायसवाल ने हालांकि मई में एमसीए को एनओसी जारी करने के उनके अनुरोध को वापस लेने की मांग करते हुए पत्र लिया. एमसीए की शीर्ष परिषद ने सोमवार को जायसवाल के एनओसी वापस लेने के अनुरोध को मंजूरी दे दी.

एमसीए ने कहा, ‘‘शीर्ष परिषद ने एनओसी वापस लेने को मंजूरी दे दी है. यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले दूसरे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसका अनुरोध किया था. वह हालांकि अब मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे.’ कुछ दिनों पहले मुंबई के एक अन्य भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी साव ने एमसीए से दूसरे राज्य के लिए खेलने की मंजूरी मांगी थी. उनके अनुरोध को मंजूरी दे दी गई है.

जायसवाल ने हाल में जड़ा था शतक
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे पर अपने पहले टेस्ट में शतक ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. 23 साल के भारतीय बैटर ने बैजबॉल का शोर मचाने वाले इंग्लैंड को उसी की स्टाइल में जवाब दिया और महज 144 गेंद पर शतक ठोक दिया. यह यशस्वी जायसवाल का 5वां टेस्ट शतक था.

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

MCA ने वापस लिया NOC, मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल



Source link