Asia Cup में पाकिस्तान के साथ मैच तो होगा लेकिन… भारत सरकार ने विरोध के बीच दिया ग्रीन सिग्नल

Asia Cup में पाकिस्तान के साथ मैच तो होगा लेकिन… भारत सरकार ने विरोध के बीच दिया ग्रीन सिग्नल


IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 दुबई में 9 से 28 सितंबर के बीच खेला जाएगा. जब से इसके शेड्यूल का ऐलान हुआ है तमाम क्रिकेट फैंस के मन में सवाल है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबला खेलेगी? इस मैच को लेकर भारत सरकार ने अब अपना रुख साफ कर दिया है. भारत सरकार ने इस मुकाबले को ग्रीन सिग्नल को दे दिया, लेकिन साफ कहा है कि टीम इंडिया बाइलेट्रल सीरीज में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगी. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर को होनी है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच खेलकर से करेगी.



Source link