करियर के बेस्ट रेटिंग पॉइंट पर मंधाना, बैटर्स रैंकिंग में टॉप-3 में एंट्री

करियर के बेस्ट रेटिंग पॉइंट पर मंधाना, बैटर्स रैंकिंग में टॉप-3 में एंट्री


Last Updated:

Smriti Mandhana Women T20 Ranking: भारत की स्टार महिला बैटर स्मृति मंधाना ने टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाते हुए टॉप तीन में एंट्री बना ली है.

स्मृति मंधाना

दुबई: भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को आईसीसी महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गई.

वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 की श्रृंखला के पहले मैच में शतक लगाया था, उस मैच में उन्होंने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी भी की थी.

मंधाना ने 62 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों के साथ 112 रन बनाए थे, जिसकी मदद से भारत ने 97 रन से जीत दर्ज की.

स्मृति मंधाना के अब 771 रेटिंग अंक है जो उनके करियर में सर्वोच्च हैं. वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 774 अंक लेकर दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 अंक के साथ पहले स्थान पर है.

भारत की शेफाली वर्मा एक पायदान चढकर 13वें जबकि हरलीन देयोल 86वें स्थान पर है. गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लौरेन बेल चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं. पाकिस्तानी स्पिनर सादियो इकबाल शीर्ष पर है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

करियर के बेस्ट रेटिंग पॉइंट पर मंधाना, बैटर्स रैंकिंग में टॉप-3 में एंट्री



Source link