Last Updated:
Shahdol News: शहडोल के खोडरी गांव में पत्ता गोभी के अंदर सांप मिलने से हड़कंप मच गया. डॉक्टर ने इसे जानलेवा बताया है. उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सब्जियों को अच्छे से पहले धोना चाहिए, फिर ही उनका इस्तेमाल…और पढ़ें
शहडोल में पत्ता गोभी से निकला सांप.
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश के शहडोल से हैरान करने वाला मामला
- पत्ता गोभी से निकला सांप
- डॉक्टर ने लोगों को सावधान रहने की दी सलाह
शहडोल. अगर आप भी बारिश के मौसम में पत्ता गोभी खाने का शौक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है, क्योंकि यह खबर आपको हैरान और परेशान कर सकती है. जैतपुर के खोडरी गांव में पत्ता गोभी के अंदर सांप मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिला अस्पताल के डॉक्टर ने इसे जानलेवा बताया है. जैतपुर थाना क्षेत्र के खोडरी गांव के रहने वाले शमीम खान ने बताया कि बारिश के मौसम में सब्जियों की मारामारी है. उन्होंने कहा कि वे कमता बाजार में रविवार शाम पहुंचे थे.
डॉक्टर ने किया अलर्ट
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह एक जहरीला कीड़ा है. इसे गांव की भाषा में अंधरी सांप कहा जाता है. अगर इसे सब्जियों के साथ खा लिया जाए तो उससे लोगों की जान जा सकती है. उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में यह आम बात है. पत्तियों वाली सब्जियों में यह कीड़े पाए जाते है. उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सब्जियों को पहले अच्छे से धोना चाहिए, फिर उनका इस्तेमाल करना चाहिए.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें