बुरहानपुर में रेलवे ब्रिज से रास्ता हुआ बंद: रत्नापुर में 80 प्रतिशत किसानों की खेती प्रभावित; एसडीएम को दिया ज्ञापन – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में रेलवे ब्रिज से रास्ता हुआ बंद:  रत्नापुर में 80 प्रतिशत किसानों की खेती प्रभावित; एसडीएम को दिया ज्ञापन – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के खंडवा-अकोला रेलवे लाइन पर बने ब्रिज से परंपरागत रास्ता बंद होने के कारण रत्नापुर के किसानों को खेती में आने-जाने में परेशानी हो रही है। सोमवार शाम किसानों ने नेपानगर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर समस्या का समाधान करने की मांग की।

.

80 साल पुराना रास्ता हुआ बंद

किसानों ने बताया कि रत्नापुर में पूर्व से उत्तर दिशा की ओर जाने वाला करीब 80 साल पुराना एकमात्र रास्ता अब अवरुद्ध हो गया है। रत्नापुर से गोलखेड़ा मेन रोड पर रेलवे द्वारा बनाए गए ब्रिज की दीवार से यह रास्ता बंद हो गया है। इससे बैलगाड़ी से आने-जाने का कोई विकल्प नहीं बचा है।

80 फीसदी किसान प्रभावित

किसानों का कहना है कि रास्ता न होने से खेती के काम मुश्किल हो गए हैं और फसलों को नुकसान हो रहा है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो रत्नापुर के 80 प्रतिशत किसानों की खेती प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में भी इस संबंध में आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला ने बताया

रेलवे विभाग को किसानों के लिए रास्ता देने के निर्देश दिए गए हैं। जमीन की स्थिति के अनुसार एक-दो दिन में समाधान निकाला जाएगा।

QuoteImage



Source link