Last Updated:
भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच दूसरे टी20 मैच में उतरते ही स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक नई लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया है.
रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर के क्लब में शामिल हुई स्मृति मंधाना.
मंधाना के नाम इससे पहले 149 टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड था. अब वह 150 की लिस्ट में शामिल हो गई है. 149 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 3885 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 30.11 के एवरेज से रन ठोके. साल 2013 में डेब्यू करने वाली स्मृति मंधाना 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली केवल तीसरी भारतीय क्रिकेटर बन गईं है. वह रोहित शर्मा ( 159 मुकाबले) और हरमनप्रीत कौर की कैटेगरी में शामिल हो गईं.
हरमनप्रीत कौर के नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज़्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड है. अपने करियर में तक उन्होंने 2009 से 26 मई 2025 तक 179 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो किसी भी भारतीय महिला द्वारा खेले गए सबसे ज़्यादा मैच हैं. हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड के खिलाफ पिछले टी20 मैच में नहीं खेली थी. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में वह खेल रही है.
हरमनप्रीत कौर ने 11 जून 2009 को आईसीसी वूमेंस टी20 के उद्घाटन के दौरान भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ टॉन्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला गया था और हरमनप्रीत आठवें नंबर पर आई थी, उन्होंने 7 गेंदों पर 8 रन बनाए थे. भारत इस मैच को 7 विकेट से हार गया था. रोहित शर्मा की बात करें तो मेंस क्रिकेटर में वह सबसे अधिक टी20 मुकाबले खेलने वाले प्लेयर हैं. उन्होंने 159 मुकाबले खेले हैं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com