विराट का भतीजा टी20 लीग में खेलने को तैयार, आर्यवीर कोहली की लगेगी बोली

विराट का भतीजा टी20 लीग में खेलने को तैयार, आर्यवीर कोहली की लगेगी बोली


Last Updated:

विराट कोहली का भतीजा आर्यवीर कोहली दिल्ली प्रीमियर लीग ऑक्शन में उतरने को तैयार है. 15 साल के आर्यवीर विराट कोहली की तरह बल्लेबाज नहीं हैं बल्कि वह लेग स्पिन गेंदबाज हैं. आर्यवीर का नाम नीलामी के लिए शुरुआती खि…और पढ़ें

विराट कोहली का भतीजा टी20 लीग में खेलने को तैयार.

हाइलाइट्स

  • आर्यवीर कोहली एक लेग स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं
  • 15 साल के आर्यवीर विराट कोहली के बचपन के गुरू से क्रिकेट का गुर सीख रहे हैं
  • आर्यवीर दिल्ली प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विराट कोहली का भतीजा भी क्रिकेट में छाप छोड़ने को तैयार है. विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली का बेटा आर्यवीर आगामी दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 में खेलते हुए नजर आ सकता है. आर्यवीर कोहली का डीपीएल के अगले एडिशन के लिए खिलाड़ियों के शुरुआती ऑक्शन ड्राफ्ट में नाम शामिल किया गया है. डीपीएल टी20 ऑक्शन का आयोजन 5 जुलाई को होगा. ऑक्शन में दिल्ली के कई होनहार क्रिकेटर शामिल होंगे. इस बार इस लीग में दो नई टीमों की भी एंट्री होने जा रही है. पहले एडिशन में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था. इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 कर दिया गया है.

आर्यवीर कोहली (Aaryaveer Kohli) स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की तरह बैटर नहीं हैं.वह लेग स्पिनर हैं. आर्यवीर विराट के बचपन के कोच राज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग करते हैं. उन्हें पिछले सीजन में दिल्ली अंडर-16 के लिए पंजीकृत खिलाड़ी होने के कारण कैटेगरी सी में रखा गया है. दिल्ली क्रिकेट में पंजीकृत खिलाड़ी वे होते हैं जो अंतिम 30 टीम में जगह बनाते हैं.

ये 2 नई टीमें होंगी शामिल
दिल्ली प्रीमियर लीग में जो 2 नई टीमें शामिल होंगी उनका नाम है आउट दिल्ली और नई दिल्ली. दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘नया सीजन, नए जज्बात… और डीपीएल में दो नई टीमों की शुरुआत. आउटर दिल्ली और नई दिल्ली दो नई टीमों को स्वागत है. इस साल डीपीएल में 8 टीमें शामिल होंगी, जिसमें बाहरी दिल्ली और नई दिल्ली फ्रेंचाइजी मौजूदा 6 के साथ शामिल होंगी. ईस्ट दिल्ली राइडर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स.

ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम है लीग की पहली चैंपियन
पिछले साल ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ पर 3 रन से रोमांचक जीत हासिल कर दिल्ली प्रीमियर लीग टी-20 का पहला खिताब जीता था.

प्रियांश आर्य और दिग्वेश राठी हैं पहले सीजन की खोज
दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन की खोज प्रियांश आर्य और दिग्वेश राठी हैं. दोनों ने डीपीएल में चमकने के बाद आईपीएल में जलवा दिखाया और अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. प्रियांश आर्य ने डीपीएल में 50 गेंदों पर 120 रन बनाने के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. जिसके बाद आईपीएल में उन्हें 3.80 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिली. लेफ्ट हैंड बैटर प्रियांश ने आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स के लिए एक शतक सहित 475 रन बनाए. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से दिग्वेश को आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला. जिन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से 13 मैचों में 14 विकेट चटकाए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

विराट का भतीजा टी20 लीग में खेलने को तैयार, आर्यवीर कोहली की लगेगी बोली



Source link