शौच के लिए गए व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला: पालतू कुत्ते ने बचाई मालिक की जान; घायल बोले- ये नहीं होता तो नहीं बचता – Raisen News

शौच के लिए गए व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला:  पालतू कुत्ते ने बचाई मालिक की जान; घायल बोले- ये नहीं होता तो नहीं बचता – Raisen News


घटना के समय अर्जुन सिंह लोधी शौच के लिए गए थे।

रायसेन में डॉग ने तेंदुए से अपने मालिक की जान बचाई। मंगलवार सुबह पग्नेश्वर स्थित करारिया टोला में एक व्यक्ति शौच के लिए जा रहे थे, तभी तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

.

जानकारी के अनुसार 50 साल के अर्जुन सिंह लोधी घायल हो गए। तेंदुए ने उनकी गर्दन, हाथ और पीठ पर दांत गड़ा दिए। इससे वो लहूलुहान हो गए। घायल अवस्था में अर्जुन ने अपने कुत्ते सुल्तान को आवाज लगाई। सुल्तान भौंकता हुआ मौके पर पहुंचा और तेंदुए पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।

घटना घर से कुछ ही दूरी पर हुई।

घायल बोले- सुल्तान नहीं होता तो जान नहीं बच पाती परिजन घायल अर्जुन को जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। अर्जुन ने बताया कि अगर उनका कुत्ता नहीं होता तो उनकी जान नहीं बच पाती। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

हमले के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया घटना की सूचना मिलते ही रेंजर प्रवेश पाटीदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घायल अर्जुन सिंह के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। ग्रामीण के अनुसार हमला करने वाला तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। एसडीओ सुधीर पटले ने बताया वन विभाग की टीम घायल अर्जुन सिंह का जिला अस्पताल में इलाज करा रही है ।

रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली।

रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली।



Source link