Last Updated:
Bhopal News: भोपाल की न्यू मार्केट को अब कनॉट प्लेस की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. यहां लगने वाली 200 हॉकर्स की दुकानों को स्मार्ट सिटी रोड की खाली जमीन पर शिफ्ट किया जाएगा.
हाइलाइट्स
- न्यू मार्केट को मिल रहा नया रूप
- 200 से ज्यादा दुकानों को मिलेगी नई जगह
- दशहरा-दीवाली पर अब नहीं लगेगा बाजारों में जाम
लोकल 18 से बात करते हुए एसडीएम अर्चना शर्मा ने कहा कि न्यू मार्केट के पास स्थित स्मार्ट सिटी रोड पर काफी जमीन खाली पड़ी हुई है. नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी के साथ बैठक कर करीब 200 हॉकर्स को यहां बसाने की सहमति बनाई है. रक्षाबंधन से पहले इन सभी दुकानों को यहां पर बसाने का कार्य किया जाएगा.
वर्तमान स्थिति में न्यू मार्केट में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे फेरी वाले वेंडर्स अपनी रेढ़ी और ठेले लगाते हैं. ऐसे में यहां मौजूद दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है. सालों से यहां दुकान लगा रहे दुकानदार नगर निगम से लेकर सभी प्रशासनिक जगह पर कार्रवाई हेतु शिकायत भी करते रहते हैं. व्यापारियों का कहना है कि इससे उनका व्यापार भी प्रभावित होता है. साथ ही ग्राहकों को भी परेशानी होती है.
वेंडर्स की मांगों को ध्यान में रखा
दूसरी और रोजी-रोटी के लिए छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले वेंडर्स भी यह मांग करते हैं कि हमें एक स्थान दे दिया जाए, जहां हम अपनी दुकान चला सके. यदि उन्हें नई जगह मिलेगी तो वह ठीक तरीके से अपनी दुकान भी चला सकेंगे. साथ ही न्यू मार्केट की दुकानदारों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें