MPESB Jobs: 1,77,000 रुपये वाली सरकारी नौकरियां, हाथ से न जाने दें ये मौका

MPESB Jobs: 1,77,000 रुपये वाली सरकारी नौकरियां, हाथ से न जाने दें ये मौका


MPESB Jobs, Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.MPESB ने ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 के तहत कुल 339 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है.आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो चिंता न करें क्योंकि 9 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा.

कहां होगी नियुक्‍तियां

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के तहत विभिन्न विभागों में ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 के पदों पर नियुक्तियां होनी हैं.ये भर्तियां उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं.

कौन कर सकता है अप्‍लाई?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. ये सुनिश्चित करें कि आपकी डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हो क्योंकि आवेदन के समय इसकी जांच की जाएगी.अगर उम्र की बात करें तो इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए.आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग SC/ST/OBC/EWS/विकलांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. छूट की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

कितनी मिलेगी सैलरी

सेलेक्‍टेड उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन भी दिया जाएगा. अभ्‍यर्थियों को 19,500 रुपये से लेकर 1,77,000 रुपये प्रतिमाह तक की सैलेरी मिल सकती है.ये वेतनमान पद के आधार पर अलग-अलग हो सकता है और इसके साथ सरकारी नौकरी के अन्य लाभ जैसे भत्ते, पेंशन आदि भी मिलेंगे.

सेलेक्‍शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगा. यह टेस्ट उम्मीदवारों की योग्यता और कौशल की जांच के लिए डिज़ाइन किया गया है. टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण में मौका मिलेगा.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क अलग अलग निर्धारित किया गया है.सामान्य वर्ग (Unreserved)के 500 रुपये और SC/ST/OBC/EWS/विकलांग को 250 रुपये के शुल्‍क का भुगतान ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि) के माध्यम से करना होगा. सुनिश्चित करें कि आप शुल्क जमा करने के बाद उसका रसीद/ट्रांजैक्शन प्रूफ अपने पास रखें.

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का पैटर्न की बात करें तो सबसे पहले तो परीक्षा ऑनलाइन मोड यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा.इसमें एक पेपर होगा.यह पेपर कुल 200 अंकों का होगा.समय अवधि 3 घंटे की होगी.इसमें सामान्य ज्ञान (General Knowledge),हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग,विज्ञान और कंप्यूटर नॉलेज के सवाल होंगे जो 100 अंक के होंगे. इसी तरह संबंधित विषय से 100 अंकों प्रश्न के 100 अंक मिलेंगे.परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे और उम्मीदवारों को सभी सेक्शन में अच्छा स्कोर करना होगा. यहां देखें नोटिफ‍िकेशन 

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान और ऑनलाइन है. नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर भर्ती सेक्शन में ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
3. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन करें.इसके लिए अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भरें.
4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
5. जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड, ग्रेजुएशन की मार्कशीट और एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें.
7. फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सब्मिट करें.
8. सब्मिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

क्यों करें आवेदन?

ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है जो मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. अच्छी सैलरी और सरकारी नौकरी के अन्य लाभ इस अवसर को और आकर्षक बनाते हैं. साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और पारदर्शी चयन प्रक्रिया इसे और भी आसान बनाती है. आज ही MPESB की वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म भरें.आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक करें या MPESB के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.



Source link