राजधानी समेत प्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता: MP में BAMS की 3 हजार सीटें,16 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर निर्णय होना बाकी – Bhopal News

राजधानी समेत प्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता:  MP में BAMS की 3 हजार सीटें,16 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर निर्णय होना बाकी – Bhopal News



केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) नई दिल्ली ने सत्र 2025-26 के लिए मध्यप्रदेश के 18 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, इंदौर और बुरहानपुर के 7 शासकीय आयुर्वे

.

मान्यता प्राप्त कॉलेजों और सीटों का विवरण भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज को 75 यूजी (BAMS) और 74 पीजी सीटें मिली हैं। वहीं, भोपाल के स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस, सरदार अजीत सिंह स्मृति आयुर्वेद कॉलेज, रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आयुर्वेद और मानसरोवर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को 100-100 यूजी (BAMS) सीटों पर मान्यता दी गई है।

प्रवेश प्रक्रिया और सीटों की संख्या आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश सहित देशभर के सभी आयुर्वेद कॉलेजों में प्रवेश नीट 2025-26 के परिणामों के आधार पर ही होंगे। मध्यप्रदेश में यूजी की लगभग 3000 सीटों सहित देशभर के 598 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों में 42 हजार से अधिक सीटें हैं।

देशभर में मान्यता प्राप्त कॉलेजों की स्थिति मध्यप्रदेश के अलावा, देशभर में जिन राज्यों के कॉलेजों को मान्यता मिली है, उनमें असम का 1, छत्तीसगढ़ 3, गुजरात 3, हरियाणा 2, हिमाचल 1, कर्नाटक 13, केरल 1, महाराष्ट्र 33, ओडिशा 4, पांडिचेरी 1, पंजाब 4, तेलंगाना 1, उत्तर प्रदेश 23, उत्तराखंड 7 और पश्चिम बंगाल का 1 कॉलेज शामिल है।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय और NCISM से शेष कॉलेजों की मान्यता पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। जिससे नीट आयुष काउंसलिंग समय पर शुरू हो सकें और छात्रों को असुविधा न हो।

मध्यप्रदेश में इन कॉलेजों के पास मान्यता:

  • शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज ग्वारी घाट जबलपुर
  • शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय,लोकमान्य नगर इंदौर
  • शुभदीप आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज ग्राम दतोदा खंडवा रोड इंदौर
  • मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र कोलार रोड भोपाल
  • एलएन आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल कोलार रोड भोपाल
  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज ग्राम भौंरी भोपाल
  • आयुर्वेद संकाय ग्राम- गदिया रत्नाखेड़ी बिलकिसगंज सीहोर
  • रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड मेडिकल साइंसेज, राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन यूनिवर्सिटी गांधीनगर भोपाल
  • कॉर्पोरेट कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस हटाईखेड़ा रायसेन रोड, भोपाल
  • पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद कॉलेज एवं संस्थान, मैनिट के पीछे, नेहरू नगर भोपाल
  • शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, ग्वालियर
  • शासकीय स्वशासी धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज, मंगलनाथ मार्ग उज्जैन
  • पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, शिकारपुरा बुरहानपुर
  • शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद कॉलेज तामरा रोड, निपानिया रीवा
  • पराशर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, परवलिया भोपाल
  • सरदार अजीत सिंह स्मृति आयुर्वेद महाविद्यालय आदमपुर छावनी रायसेन रोड भोपाल
  • अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद ग्राम बांगर देवास-उज्जैन हाईवे देवास
  • स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस अगरिया चोपड़ा रायसेन



Source link