स्टोक्स की कप्तान को सलाम, चक्रव्यूह सजाकर किया पंत-जायसवाल का काम-तमाम

स्टोक्स की कप्तान को सलाम, चक्रव्यूह सजाकर किया पंत-जायसवाल का काम-तमाम


Last Updated:

ऐजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन पिच पूरी तरह लसे फ्लैट नजर आई और जो भी भारतीय बल्लेबाज आउट हुए वो या तो अपनी गलती से हुऐ या बेन स्टोक्स की शानदार कप्तानी का शिकार हुए. खासतर पर आप यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के आउट हो…और पढ़ें

यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत हुए स्टोक्स की कप्तानी का शिकार

ऐजबेस्टन से राजीव की रिपोर्ट. चालाक सेनापति हर चाल से पहले ये जरूर भांप लेता है कि उससे युद्ध की स्थिति पर क्या फर्क पड़ेगा और वो उसी हिसाब से फिर रणनीति बनाता है और युद्ध को अपने हिसाब से चलाता है. क्रिकेट की रनभूमि में ये बात कप्तान पर लागू होती है क्योंकि कुछ फैसले, कुछ रणनीति मैच का दिशा बदल देती है. इंग्लिश कप्तान ने जब टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी तो हर कोई हैरान था पर दिन का खेल खत्म होने के बाद हर कोई स्टोक्स के फैसले और उनकी रणनीति की चर्चा कर रहा था.

ऐजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन दो अहम पढ़ाव आए जहां से बाजी थोड़ी सी ही सही इंग्लिश खेमें की तरफ झुकती नजर आई. पहला जायसवाल का विकेट और दूसरा ऋषभ पंत का आउट होना. इन दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने में सबसे अहम किरदार निभाया कप्तान स्टोक्स की शानदार कप्तान ने जिसको हर कोई सलाम करता नजर आया.

जायसवाल के बिछाया जाल 

भारतीय पारी का 46वां ओवर लेकर आए बेन स्टोक्स ने जब पहली गेंद फेंकने में देर लगाई तो सबका ध्यान उस फील्ड प्लेसमेंट की तरफ चला गया जिसमें वो जायसवाल के लिए काफी बदलाव करते नजर आए. प्वाइंट के फील्डर को शॉर्ट प्वाइंट पर और थर्डमैन के फील्डर को थोड़ा अंदर लेकर आए और वो एक तरह से यशस्वी के कट शॉट को खेलने के लिए खुला मैदान देते नजर आए. फिर क्या था जायसवाल उस ट्रैप में फंस गए . पहली ही गेंद जो आफ स्टंप के बहुत बाहर थी जायसवाल कट करने गए और गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए कीपर के दस्ताने में चली गई. यशस्वी जो अपने लगातार दुसरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे उनका रथ 87 रन पर स्टोक्स की रणनीति ने रोक दिया.

पंत के लिए बनाया प्लान 

लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत आज बहुत सधे अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और कप्तान गिल के साथ 47 रन जोड़ चुके थे की तभी स्टोक्स लेकर आए अपना दूसरा मास्टर स्ट्रोक. 61वें ओवर में शोएब बशीर जब गेंदबाजी के लिए आए तो स्टोक्स ने पहले गेम को स्लो किया फिर एक ऐसा चक्रव्यूह बनाया जिसमें पूरी तरह उलझकर रह गए. विकेट वाली गेंद से पहले स्टोक्स ने शॉर्ट मिडआन लगाया और फिर लांग आन को थोड़ा बाहर किया जो पंत के लिए छक्का मारने का न्योता सा था. फिर क्या था पंत ने पहली ही गेंद पर स्टेप आउट किया और गेंद मार बैठे सीधे क्रॉली के हाथों में. इन दोनों विकेट की वजह इंग्लैंड टेस्ट मैच के पहले ही दिन मैच में बड़ा असर डाल दिया जिसका पूरा श्रेय कप्तान की शानदार रणनीति को जाता है.

homecricket

स्टोक्स की कप्तान को सलाम, चक्रव्यूह सजाकर किया पंत-जायसवाल का काम-तमाम



Source link