Sagar Weather: सागर में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, जुलाई में बादल ढाएंगे कहर! जानें अगले 24 घंटे का हाल

Sagar Weather: सागर में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, जुलाई में बादल ढाएंगे कहर! जानें अगले 24 घंटे का हाल


Last Updated:

Sagar Weather Update Today: सागर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. 10 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, विभाग द्वारा जारी एक जुलाई का पूर्वानुमान सही नहीं रहा..

मौसम विभाग ने 1 जुलाई को सागर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन 24 घंटे में महज 0.4 mm बारिश हुई है. दिन भर आसमान में काले बादल जरूर छाए रहे. वहीं, 2 जुलाई की सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बौछार देखने को मिली है. आगे भी कहीं-कहीं ऐसे ही बारिश की संभावना है.

बारिश मौसम अपडेट सागर

मंगलवार को बारिश नहीं होने की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उछाल देखा गया है. अधिकतम तापमान 30. 1 डिग्री पर पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकार्ड किया गया. दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया

4 जुलाई 5 जुलाई भारी बारिश

स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीन और चार जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 4और 5 जुलाई को जिले के अधिकांश इलाके में भारी बारिश का अलर्ट है,

जुलाई में बारिश होती

जुलाई के महीने में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो यहां पर 370 मिली मीटर से अधिक बारिश होती है. इसमें जुलाई महीने के 15 दिन बारिश होना देखा जाता हैं, इसलिए आज से देखें तो 2 जुलाई को भी सागर में बारिश हो सकती है,

सागर में बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने सागर जिले में 166 प्रतिशत बारिश जुलाई में होना बताया है, यानी कि यह अपनी कोटा से करीब करीब डेढ़ गुनी बारिश देखने को मिल सकती है.

जाने कैसा रहेगा मानसून

सागर में 10 जुलाई तक लगभग बोवनी पूरी हो जाएगी. ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की ग्रोथ के लिए पानी की जरूरत है. अगर कम बारिश हुई तो उनको झटका लग सकता है. साथ ही जिनकी बुवाई पूरी हो चुकी है, उन्हें भी अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे.

मौसम बारिश

बारिश कम होने की स्थिति में कीट पतंग और अन्य बीमारियों का प्रकोप फसलों पर देखने को मिलता है. ऐसे में किसानों का खर्च बढ़ जाता है. साथ ही फसल पर भी इसका बुरा प्रभाव होता है.

जुलाई में हो शक्ति भारी बारिश

एक जून से एक जुलाई तक सागर में 141.0 मिमी, जैसीनगर में 104.1 मिमी, राहतगढ़ में 261.3 मिमी, बीना में 165.2 मिमी, खुरई में 218.4 मिमी, मालथौन में 178.0 मिमी, बण्डा में 155.4 मिमी, शाहगढ में 162.0 मिमी, गढ़ाकोटा में 184.4 मिमी, रहली में 188.0 मिमी, देवरी में 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

homemadhya-pradesh

सागर में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, जुलाई में बादल ढाएंगे कहर! 24 घंटे में…



Source link