अलीराजपुर में तीन बहनों की पढ़ाई के लिए गुहार: माता-पिता गुजरात में मजदूरी पर, कलेक्टर से की छात्रावास में एडमिशन की मांग – alirajpur News

अलीराजपुर में तीन बहनों की पढ़ाई के लिए गुहार:  माता-पिता गुजरात में मजदूरी पर, कलेक्टर से की छात्रावास में एडमिशन की मांग – alirajpur News


अलीराजपुर जिले के उबलड में रहने वाली तीन बहनों ने कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर से छात्रावास में एडमिशन की मांग की है। दो बहनें कक्षा आठवीं में और एक बहन कक्षा छठी में पढ़ती हैं। उनका एक छोटा भाई भी स्कूल जाता है।

.

बच्चों के माता-पिता कर्ज चुकाने के लिए गुजरात में मजदूरी कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। बच्चों के पास रहने के लिए उचित मकान नहीं है। बारिश में उनके टूटे-फूटे मकान में पानी भर जाता है। मकान में सांप भी निकल चुके हैं। राशन की व्यवस्था भी नहीं है।

बच्चों के पिता प्रताप ने बताया कि वे छोटी झोपड़ी में रहते हैं। उन्हें आवास कुटीर की स्वीकृति नहीं मिली है। शौचालय निर्माण के लिए वादा किए गए 12,000 रुपये भी नहीं मिले हैं।

अलीराजपुर जिले में शिक्षा की स्थिति चिंताजनक है। यहां की साक्षरता दर मात्र 37.2��है। जिले के एकलव्य स्कूलों में अधिकतर पहुंच वाले लोगों के बच्चे पढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों, विशेषकर लड़कियों को घरेलू कामों में लगाया जाता है।



Source link