नरसिंहपुर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- सीबीआई ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित एक बैंक के दो कर्मचारियों को दलाल सहित बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीबीआई जबलपुर के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक टेंडर्स संचालक राजकुमार साहू को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया गोटेगांव की शाखा में अपने खाते की लिमिट बड़वानी थी। इसके लिए कृषि शाखा के मैनेजर अनुराग बसेरिया और पराग नंदनवार ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सौदा बीस हजार में तय होने पर सीबीआई ने इन दोनों अधिकारी सहित दलाल मोहन सिंह लोधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
0