बैतूल की शाहपुर तहसील के कुंडी टोल प्लाजा पर अधूरी सड़क और जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद भी टोल वसूली की जा रही है। गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय लोगों ने एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की, जिसमें 10 जुलाई क
.
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वाहन मालिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जब तक हाईवे का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता और सर्विस रोड की सुविधा नहीं दी जाती, तब तक टोल वसूली पर रोक लगाई जाए। साथ ही स्थानीय लोगों को टोल शुल्क में छूट देने की भी मांग की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि अधूरी सड़क पर 21 मई से टोल वसूली शुरू कर दी गई, जो सरासर अन्याय है। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी द्वारा टोल विरोध में चक्काजाम किया जा चुका है और स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।
इस मामले में क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी संबंधित मंत्री को पत्र लिखकर टोल वसूली रोकने की मांग की जा चुकी है। बैठक में ग्राम पंचायत कुंडी द्वारा वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि टोल प्रबंधन और प्रशासन ने मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।