मृतक विनोद यादव और आरोपी संजू राणा
परदेशीपुरा थाने के हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सुसाइड का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में विनोद की महिला मित्र संजू राणा के खिलाफ बुधवार देर रात प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने विनोद की पत्नी सुमन, अन्य दोस्तों के बयान और डिजिटल सब
.
पुलिस की जांच में सामने आया कि संजू राणा, विनोद को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दे रही थी। इतना ही नहीं, विनोद के एक मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने के लिए दबाव बना रही थी। विनोद इन्हीं बातों से परेशान था और उसने आत्म हत्या का कदम उठा लिया। एमआईजी पुलिस ने बताया कि संजू लगातार विनोद को कॉल कर रही थी। विनोद द्वारा सुसाइड किए जाने के पहले भी संजू ने कॉल किया था और वह उसके सरकारी निवास पर अचानक पहुंच भी गई थी।
मृतक हेड कांस्टेबल विनोद यादव।
संजू के अकाउंट में ट्रांसफर हुए पैसे
विनोद के बैंक अकाउंट चेक करने पर पता चला कि अधिकतर संजू के अकाउंट में पैसे जमा कराए गए हैं। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस को संजू के बारे में पता चल गया था और उसे शक के आधार पर 22 मई की रात ही हिरासत में ले लिया गया था। वह दूसरे दिन भी थाने में थी, लेकिन विनोद का परिवार इंदौर में नहीं होने और ठोस सबूत न होने के कारण संजू को बयान लेकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद जांच शुरू हुई।
ये खबर भी पढ़ें…
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर हेड कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

इंदौर के एमआईजी इलाके के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बुधवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कनाड़िया में रहने वाली एक महिला यादव को ब्लैकमेल कर रही थी। वह रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। देर रात पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
इंदौर में पुलिस जवान ने किया सुसाइड
इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाले एक हेड कॉन्स्टेबल ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद एमआईजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच की जा रही है। टीआई सीबी सिंह के अनुसार, यह घटना एमआईजी थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर की है। यहां रहने वाले परदेशीपुरा के पुलिसकर्मी विनोद यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें…