MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।
1. लैंड स्लाइड से जबलपुर-मंडला मार्ग बंद, नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल पर पहुंचा एमपी के मंडला, डिंडौरी और टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात है। लैंड स्लाइड के कारण जबलपुर-मंडला मार्ग बंद हो गया है। यहां नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल पर पहुंच गया। जबलपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में बह गया। डिंडौरी में भारी बारिश के चलते जिले के सभी 10वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। पूरी खबर पढ़ें..
2. सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, 12वीं टॉपर्स को अगले साल लैपटॉप खरीदकर देंगे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- कई बार देखा गया है कि सरकार से लैपटॉप के लिए मिलने वाली राशि लाभार्थी दूसरे कामों में खर्च कर देते हैं। हम कोशिश करेंगे कि अगले साल से अच्छी कंपनी के लैपटॉप मेधावी छात्रों को दिए जाएं। सीएम ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 94,234 स्टूडेंट्स के खातों में ₹25-25 हजार ट्रांसफर किए। पूरी खबर पढ़ें..
3. पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी, इंदौर में दोस्त से कहा था- पत्नी कॉल नहीं उठा रही इंदौर में एक आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे का है। 28 वर्षीय अनुराग भागोर ने द्वारिकापुरी इलाके में दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें..
4. ओबीसी आरक्षण पर SC ने पूछा- 13% होल्ड पदों पर नियुक्तियों में क्या दिक्कत है
एमपी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27% आरक्षण लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव से एफिडेविट मांगा है कि जो 13% पद होल्ड हैं, उन पर नियुक्तियों में क्या दिक्कत है। साल 2019 में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए एक्ट पास किया गया था, लेकिन अमल में नहीं आ पाया। पूरी खबर पढ़ें..
5. पुलिस पर पथराव, जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े: विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा मुरैना में शुक्रवार को कुशवाहा समाज के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। इधर, पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, लोग भागते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें..
6. दो हादसों में 23 से ज्यादा लोग घायल, बस-कार और बस-कंटेनर में हुई टक्कर विदिशा में एक बस ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग घायल हैं। इनमें से 6 की हालत काफी गंभीर है। कार का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, मुलताई में नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और एक कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बस से बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें..
7. बीजेपी नेता की पत्नी, बेटा और बेटी 5 दिन से लापता:मोबाइल भी बंद आ रहा

उज्जैन में प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करने वाले भाजपा नेता का परिवार 30 जून से लापता है। पत्नी, बेटी और बेटा की तलाश में उन्होंने सभी रिश्तेदार-मित्रों को फोन कर लिया है। 1 जून को चिमनगंज पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता कहा- घर में रखे पौने चार लाख रुपए भी गायब हैं। शायद परिवार वाले ही लेकर गए हैं। पूरी खबर पढ़ें..
8. तीसरी मंजिल से गिरा युवक, भाई बोला- ये हत्या है, जांच में जुटी पुलिस नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में हाउस कीपिंग का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक दीपक लाहोरी की गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जेडीए की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की है। मृतक के भाई भवानी ने इसे हत्या बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे बिल्डिंग से फेंका गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें..
9. सीएम ने दोहराया, दीपावली के बाद लाड़ली बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली में दोहराया कि इस साल दीपावली के बाद से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा। लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। सभी विधायक और सांसद रक्षाबंधन पर त्योहार मनाएंगे। सीएम ने सिंगरौली में अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू करने की भी बात कही। पूरी खबर पढ़ें..
10. लिंग परिवर्तन केस में पीड़ित बोला- नशीली दवा पिलाकर वशीकरण किया नर्मदापुरम में जेंडर परिवर्तन के बाद शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के विशेष मामले की जांच कोतवाली थाना पुलिस कर रही है। भोपाल से जांच डायरी आने के तीन दिन बाद शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में पहुंचकर आरोपी शुभम यादव की गिरफ्तारी की मांग की। वह दोपहर 11:30 बजे थाने पहुंचा। दोपहर 2.30बजे कोर्ट में बयान दर्ज कराने ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें..