4 घंटे में 1 इंच बारिश, अब तक 6.7 इंच हो चुकी – Khargone News

4 घंटे में 1 इंच बारिश, अब तक 6.7 इंच हो चुकी – Khargone News



.

शहर में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान एक करीब इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते लोगों को छाते व रेनकोट का सहारा लेना पड़ा। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करीब एक सप्ताह पहले शहर में तेज बारिश हुई थी। इसके बाद छिटपुट बारिश का क्रम जारी था। तापमान बढ़ने के साथ उमस से लोग परेशान हो रहे थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शुरू हुई बारिश का क्रम शाम तक चलता रहा। एक बार फिर मौसम के बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की। जिले में शुक्रवार तक 159.90 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल अवधि में 123.72 मिमी बारिश ही हुई थी। बारिश मिमी में

शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी तेज व हल्की बारिश हुई। जिन किसानों ने कुछ दिनों बुवाई की थी। उनकी अंकुरित फसलों को इस बारिश से फायदा मिलेगा। बढ़वार अच्छी होगी। साथ ही गर्मी के सीजन में लगाए गए कपास को भी लाभ मिलेगा।



Source link