तलाकशुदा युवती ने पुल से कूदने की कोशिश की।
बड़वानी जिला मुख्यालय के पास छोटी कसरावद नर्मदा पुल एक तलाकशुदा युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। पुल पर मौजूद नर्मदा दर्शनार्थियों और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। युवती को वन स्टॉप सखी सेंटर ले जाया गया है, जहां उससे बातचीत की जा रही है। घटना शुक्रव
.
नर्मदा दर्शन करने पहुंचे लोगों ने रोका
प्रत्यक्षदर्शी इंदर सिंह ने बताया कि 26 साल की युवती चेहरे पर कपड़ा बांधकर पुल पर पहुंची। वह कुछ देर रेलिंग पर खड़ी रही और रोने लगी। इसके बाद वह पुल के दूसरी ओर गई और रेलिंग के नीचे बैठ गई। कुछ देर बाद वह फिर खड़ी हुई, अपनी चप्पलें उतारीं और पुल पर खड़े होकर कूदने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान नर्मदा दर्शन करने पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ लिया और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
महिला पुलिसकर्मी युवती को पुल से वन स्टॉप सखी सेंटर ले गईं। सेंटर में युवती से उसके इस कदम के पीछे के कारणों को जानने के लिए चर्चा की जा रही है।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
पीड़ित युवती ने बताया कि उसने यह कदम एक व्यक्ति की ओर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मारपीट करने के कारण उठाया। युवती के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से वह परेशान थी।
युवती ने बताया कि आरोपी सादिक मंसूरी, पिता सलीम मंसूरी, निवासी राजपुर रोड अंजड़ ने उससे शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। 21 नवंबर 2025 (संभवतः 2023 या 2024) को आरोपी उसे कार में बिठाकर शादी की बात करने के लिए ठीकरी की ओर ले गया। वहां शादी करने को कहने पर आरोपी मुकर गया और उसके साथ हाथ-पैर से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।
11 दिन बाद भी युवक पर नहीं हुई कार्रवाई
अंजड़ पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक संहिता की धारा 69, 115 (2), 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।
युवती ने आरोप लगाया कि घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी खुलेआम अंजड़ में घूम रहा है। उसे खरगोन के संजय नगर स्थित बिलाल मस्जिद के सामने उसकी बहन के घर भी देखा गया है, फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। युवती ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार थाने के प्रभारी से बात की और एसपी कार्यालय में आवेदन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं।

महिला पुलिसकर्मी युवती को अपने साथ वन स्टॉप सेंटर ले गईं हैं।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग
युवती ने कहा कि आज शुक्रवार को मैं परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए कसरावद पूल पर पहुंची थी। जहां से मुझे कुछ लोगों ने आत्महत्या करने से रोका और पुलिस मुझे वन स्टॉप सखी केंद्र लेकर आई है। मैं चाहती हूं कि मुझे न्याय मिले आरोपी की गिरफ्तारी हो। उसके परिजन मुझपर लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
युवती की मांग है कि आरोपी को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। वहीं इस संबंध में अंजड़ थाना प्रभारी आर आर चौहान से बात की तो उन्होंने मामले की जांच की बात कही।