मोहना | ग्राम पंचायत सरसोदिया में शनिवार शाम को कुत्तों ने हिरण के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना पंचायत भवन के पास स्थित मुकेश चंद्रवंशी के खेत में हुई। खेत मालिक मुकेश चंद्रवंशी जब खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कई कुत्ते ह
.
मुकेश चंद्रवंशी ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।वन विभाग की टीम शनिवार शाम 5 बजे के करीब मौके पर पहुंची और मृत हिरण के बच्चे को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण की मांग की है। वन विभाग से पहुंचे संजय चौहान ने बताया मृत हिरण के बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।