असामाजिक तत्वों की चेकिंग जारी।
बुरहानपुर में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार रात पुलिस कंट्रोल रूम से अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। ये मार्च शहर का दौरा करते हुए लालबाग पहुंचा।
.
एडीएम वीर सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश पाटीदार, सीएसपी गौरव पाटिल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मोहर्रम की 9वीं तारीख पर प्रतापपुरा से सवारियां निकलीं। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
पुलिस कंट्रोल रूम से अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला।
अखाड़ों का हुआ प्रदर्शन अमीन अहमद के अनुसार, हर साल की तरह इस वर्ष भी बुरहानपुर में अलम की स्थापना की गई। चल समारोह प्रतापपुरा क्षेत्र में दौरा कर वापस स्थापना स्थल पर लौटा। श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगकर फूल चढ़ाए। कार्यक्रम में अखाड़ों का प्रदर्शन भी हुआ।
ताजियों का जुलूस निकलेगा रविवार को मोहर्रम की 10वीं तारीख पर आशुरा मनाया जाएगा। इस दिन ताजियों का जुलूस निकलेगा। ताजिया विसर्जन घाट पर गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मुख्य चौराहों पर पुलिस की मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। संवेदनशील इलाकों की निगरानी के साथ असामाजिक तत्वों की चेकिंग जारी है। इंटेलिजेंस टीमें भी सक्रिय हैं।