महिला पुलिसकर्मी के बेटे पर नाबालिग से रेप का केस: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर दूसरी लड़की से की शादी; देर रात गिरफ्तार – narmadapuram (hoshangabad) News

महिला पुलिसकर्मी के बेटे पर नाबालिग से रेप का केस:  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर दूसरी लड़की से की शादी; देर रात गिरफ्तार – narmadapuram (hoshangabad) News



नर्मदापुरम के इटारसी में एक 16 वर्षीय नाबालिग से शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लवनेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मां जीआरपी थाना इटारसी में पुलिस कर्मी के पद पर कार्यरत हैं।

.

थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया- पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पिछले डेढ़ साल से आरोपी उसके संपर्क में था। आरोपी ने शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। हाल ही में आरोपी ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने पहले नर्मदापुरम आईजी कार्यालय और फिर इटारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शनिवार रात 11:30 बजे पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी लवनेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी पोटर खोली का रहने वाला है और सांई फॉर्च्यून सिटी में भी उसका मकान है। आरोपी को देर रात को हिरासत में ले लिया गया।



Source link