उज्जैन में इस बार श्रावण माह श्रद्धा और संस्कृति के अनूठे संगम का साक्षी बनेगा। 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण में पहली बार महाकाल लोक में हर शाम शिव स्तुति की गूंज सुनाई देगी। रोज शाम 6 से रात 8 बजे तक कलाकार भगवान शिव की आराधना में प्रस्तुति देंगे
.
- पहली सवारी 14 जुलाई… वैदिक उद्घोष थीम पर होगी। बटुक के दो दल मंत्रोच्चार करेंगे।
- दूसरी सवारी 21 जुलाई… आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति।
- तीसरी सवारी 28 जुलाई… पुलिस, सेना के साथ निजी बैंड।
- चौथी सवारी 4 अगस्त… पर्यटन की थीम पर निकाली जाएगी।
- पांचवी सवारी 11 अगस्त… धार्मिक थीम रहेगी। राजसी सवारी 18 अगस्त को निकलेगी।
काम की बात
शीघ्र दर्शन गेट नं.1 से महाकालेश्वर के दर्शन के लिए गेट नंबर 4 को श्रावण-भादौ में सोमवार को दोपहर 12 बजे से बंद रहेगा। इस दिन शीघ्र दर्शन की टिकट लेने वाले श्रद्धालुओं को भी गेट नंबर 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा।