इंदौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत: ओवरटेक करते ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत – Indore News

इंदौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत:  ओवरटेक करते ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत – Indore News



धार रोड पर एक ट्रक ने रविवार रात बाइक सवार 27 वर्षीय राय सिंह को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रायसिंह को उपचार के लिए बेटमा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान

.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रक दूसरे ट्रक को ओवर टेक करते हुए सामने से आया था। इसके कारण हादसा हुआ। राय सिंह बेटमा इलाके की एक मेटल फैक्ट्री में पिछले पांच साल से काम कर रहा है। उसके परिवार में तीन बच्चे, पत्नी हैं। पुलिस अज्ञात ट्रक ड्रायवर की तलाश कर रही है। दिव्यांग हेल्पर की सड़क हादसे में मौत इंदौर के आजाद नगर में मैजिक पर चलने वाले दिव्यांग हेल्पर 32 वर्षीय विशाल ठाकुर को मूसाखेड़ी इलाके में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौत हो गई। रात में वह खाना लेने पैदल निकला था और हादसे का शिकार हो गया। उसके पास ही उसका खाना भी पड़ा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि विशाल इंदिरा एकता नगर में रहता था। घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल भेजा। बाद में उसके पास मिले नंबर से परिवार को जानकारी दी। विशाल के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी नानी के घर रहता था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी निकाल रही है।



Source link