Last Updated:
Chhatarpur News: गांव के बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि उस खंडहर घर में करोड़ों रुपयों का धन गड़ा हुआ है लेकिन वो धन कोई नहीं ले जा पाया क्योंकि वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास है.
गांव के बड़े-बुजुर्ग बताते आए हैं कि आज भी इस खंडहर घर में करोड़ों की कीमत का धन गड़ा हुआ है लेकिन इस घर का गड़ा हुआ धन कोई नहीं ले जा पाया क्योंकि वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास है. उनका मानना है कि वहां बुरी आत्माओं का साया मंडराता है. उस घर में कोई भी अकेले नहीं जाता है.
वह बताती हैं कि हम इस घर में एक मंदिर बनवाना चाहते हैं. शासन और गांव के सभी लोगों के सहयोग से यहां मंदिर बनवाना चाहते हैं ताकि इस घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाए. इस घर को सभी भूत घर कहते हैं. इस घर के खौफ की वजह से गांव भी बदनाम हो रहा है.
25 साल पहले छोड़ा था घर
सावित्री दुबे आगे बताती हैं कि उस घर में वह रहती थीं लेकिन एक दिन उन्होंने एक महिला और एक छोटे से बच्चे को देखा, तभी से वह डर गईं और करीब 25 साल पहले उन्होंने यह घर छोड़ दिया. उस घर में जो भी रहता है, उसको परेशान किया जाता है. महिला रहेगी, तो उसे संतान नहीं होगी. वे किसी को वहां नहीं रहने देते हैं, इसलिए उन्होंने भी वह घर छोड़ दिया और मजबूरन दूसरी जगह रहने लगीं.