कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सीधा किया।
रायसेन के सागर रोड स्थित पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज के सामने भारत माता चौराहे पर रविवार को तीन गाड़ियां डिवाइड से टकरा गई। दिन में एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई। रात को दो और कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
.
पहली दुर्घटना में सोनू राजपूत की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सीधा किया। सोनू को मामूली चोट आई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी कार भी डिवाइडर से टकराकर टेढ़ी हो गई। इस कार में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई।
‘न लाइट है न ही साइन बोर्ड’ स्थानीय निवासी सुंदर राजपूत और गोपाल राजपूत ने बताया कि इस डिवाइडर पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डिवाइडर पर लगा बिजली का पोल एक कार की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पोल की लाइट नहीं जल रही है। इसके अलावा रोड ठेकेदार ने डिवाइडर पर कोई सांकेतिक या साइन बोर्ड नहीं लगाया है।
एक महीने में लगभग पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं अंधेरे और साइन बोर्ड की कमी के कारण दूर से आने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर दिखाई नहीं देता। पिछले एक महीने में इस डिवाइडर से टकराकर लगभग पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।