काले कुत्ते ने रोका मैच, मैदान से भगाते रहे खिलाड़ी, लेकिन डॉगी ने एक न सुनी

काले कुत्ते ने रोका मैच, मैदान से भगाते रहे खिलाड़ी, लेकिन डॉगी ने एक न सुनी


Last Updated:

AUS vs WI Dog: मैदान पर कुत्ते का घुसना भले ही मजाकिया घटना हो, लेकिन इससे ये भी साबित हो गया कि जब अगली बार खिलाड़ी किसी जानवर को ग्राउंड से भगाने में नाकाम हुआ तो टेक्नोलॉजी यानी ड्रोन से ही उम्मीद रखनी चाहिए…और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कुत्ते के चलते रुका मैच

हाइलाइट्स

  • कुत्ते के चलते रुका ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच
  • कमिंस-हेजलवुड ने की थी कुत्ते को भगाने की कोशिश
  • फिर ड्रोन से डरकर मैदान छोड़कर भागा कुत्ता
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सेंट जॉर्ज में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उस वक्त एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जब आवारा कु्ते की वजह से मुकाबला रोकना पड़ा. वाकया मैच के दूसरे दिन उस वक्त का है, जब जोश हेजलवुड ने 33वें ओवर में वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया और स्कोर 124/4 हो गया.

प्लेयर्स से नहीं माना तो ड्रोन से भगाना पड़ा
इसी दौरान एक काला कुत्ता मैदान में घुस आया और जाकर डीप कवर पर बैठ गया, जैसे वहीं फील्डिंग करने ही आया हो! प्लेयर्स ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन वो टस से मस नहीं हुआ. कुत्ते ने पैट कमिंस और हेजलवुड की एक बात नहीं मानी. तब ब्रॉडकास्टर ने ड्रोन बुलाया जो उसे भगाने में कामयाब हुआ.



Source link