Last Updated:
इंटरनेशनल लीग टी20 सीजन 4 की शुरुआत मंगलवार 2 दिसंबर यूएई नेशनल डे को धमाकेदार ओपनिंग के साथ होगी. छह टीमों का यह 34 मैचों का टूर्नामेंट 4 जनवरी 2026 को फाइनल के साथ समाप्त होगा.
जल्द शुरू होने जा रही यह टी20 लीग.
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा और अफगानिस्तान के प्रमुख गेंदबाज फजलहक फारूकी भी इस महीने भर चलने वाले क्रिकेट महोत्सव में चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिटर टिम डेविड और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जोड़ी लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साउदी ने भी सीजन 4 के लिए अपनी उपलब्धता की घोषणा की है.
डिफेंडिंग चैंपियंस दुबई कैपिटल्स ने अपने गेंदबाजी विभाग को और मजबूत किया है, जिसमें अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर वकार सलामखेल को शामिल किया गया है. इसके साथ ही लेफ्ट-आर्म पेसर ल्यूक वुड और मुहम्मद जवादुल्लाह को भी जोड़ा गया है. अबू धाबी नाइट राइडर्स ने अपने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत किया है, जिसमें तीन विस्फोटक टी20 बल्लेबाज एलेक्स हेल्स, लियाम लिविंगस्टोन और शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया गया है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com