कटनी में मोहर्रम के अवसर पर एक शराबी कार चालक ने जुलूस में इनोवा घुसा दी। घटना नगीना मस्जिद के पास मिशन चौक पर रविवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं।
.
माधवनगर निवासी करण असरानी नाम का व्यक्ति शराब के नशे में इनोवा चला रहा था। उसने कार को मोहर्रम के जुलूस में घुसा दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की
भीड़ ने कार को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों ने कार चालक को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ड्राइवर केस किया
कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर के अनुसार, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इनोवा को जब्त कर थाने में रखा गया है। आरोपी करण असरानी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।