सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। चंपक झील की पार्किंग में 400 साल पुराना एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के गिरने से पार्किंग में खड़ी 7 जिप्सियां दब गईं। इनमें से एक जिप्सी में ड्राइवर अनवर कुरैशी बैठा था, जो पेड़ की डालियो
.
हादसे के समय पार्किंग में कोई पर्यटक मौजूद नहीं था। सभी लोग झील पर घूमने गए हुए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पचमढ़ी थाना प्रभारी उमाशंकर यादव बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जेसीबी और कटर मशीन से निकाला गया ड्राइवर लोगों की मदद से ड्राइवर अनवर कुरैशी को निकालने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन पेड़ की डाल वजनी होने के कारण उसे हटाया नहीं जा सका। इसके बाद जेसीबी और कटर मशीन मंगवानी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अनवर को सुरक्षित निकाला गया। उसे मामूली चोट आई है।
बरसात के कारण गिरा पेड़ थाना प्रभारी यादव ने बताया कि पचमढ़ी में पानी गिर रहा है। शाम करीब 6 बजे पर्यटक चंपक झील घूमने गए थे और जिप्सियां पार्किंग में खड़ी थीं। तभी अचानक हरा-भरा 400 साल पुराना पेड़ गिर पड़ा। एक जिप्सी में बैठे अनवर कुरैशी फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।