Last Updated:
Wiaan Mulder first reaction on declaration: वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 367 रन पर नाबाद रहते हुए भी पारी घोषित क्यों कर दी? वियान मुल्डर ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.
वियान मुल्डर ने बताया कि उन्होंने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ा.
दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत की तैयारी कर ली है. इस संभावित जीत के हीरो अफ्रीकी कप्तान वियान मुल्डर हैं. वियान ने मैच में पहले 367 रन की नाबाद पारी खेली और फिर दो विकेट भी झटके. अफ्रीका ने उनकी ऐतिहासिक पारी की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 625 रन बनाकर घोषित कर दी. इसके बाद जिम्बाब्वे को पहले 170 रन पर ढेर किया. फिर फॉलोऑन देकर 51 रन पर एक विकेट झटक लिया. मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने के समय जिम्बाब्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका के स्कोर से 405 रन पीछे थी.
आखिर 367 रन पर नाबाद रहने पर भी पारी घोषित क्यों की. सबको इस सवाल के जवाब का इंतजार था. वियान मुल्डर ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘पहली चीज पहली ही होती है. वैसे भी हमारा स्कोर इतना हो चुका था जो हमें गेंदबाजी के लिए चाहिए थी. ब्रायन लारा लेजेंड हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 400 या 401 रन बनाए थे. किसी के लिए भी यह रिकॉर्ड अपने नाम रखना बड़ी बात होगी. मैंने इस बारे में कोच शुकरी कॉनरेड से बात की. हमने बात की कि यह रिकॉर्ड लेजेंड के नाम ही छोड़ देना चाहिए. यह रिकॉर्ड लारा के नाम रहेगा, जो होना भी चाहिए.’
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें