श्योपुर में आय-जाति प्रामण पत्र के आवेदन कचरे में मिले: लोक सेवा केंद्र के बाहर लोगों को दस्तावेज ढूंढने पड़े, जांच का आदेश जारी – Sheopur News

श्योपुर में आय-जाति प्रामण पत्र के आवेदन कचरे में मिले:  लोक सेवा केंद्र के बाहर लोगों को दस्तावेज ढूंढने पड़े, जांच का आदेश जारी – Sheopur News



घटना की जानकारी पर कर्मचारी फाइलों को प्लास्टिक बैग में भरने लगे।

श्योपुर के विजयपुर नगर के लोक सेवा केंद्र के बाहर कचरे के ढेर में प्रमाण पत्रों के लिए जमा किए गए आवेदन मिले। सोमवार दोपहर लोगों को अपने दस्तावेज कचरे में से ढूंढने पड़े।

.

जाति, आय और मूल निवासी प्रमाण पत्रों के लिए जमा किए गए दस्तावेज कचरे में पड़े थे। नाराज लोग शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि ठेकेदार बदल चुका है और पुराने आवेदन अब मान्य नहीं हैं।

रईस कुशवाहा ने 27 जून को आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था। कमल शाक्य ने 25 जून को बच्चों के स्कूल एडमिशन के लिए जाति प्रमाण पत्र का आवेदन जमा किया था।

घटना की जानकारी फैलते ही लोक सेवा केंद्र के कर्मचारी फाइलों को प्लास्टिक बैग में भरने लगे।

एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने बताया कि लोक सेवा केंद्र का संचालन नए कांट्रैक्ट धारी के पास है। इससे कोआर्डिनेशन की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही की जांच होगी। जिले से प्रबंधक को बुलाया गया है जो व्यवस्था सुधारेंगे।



Source link