Last Updated:
WI vs AUS 2nd test Highlights: अब नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज ग्लेन मैकग्रा की बराबरी करने से अब केवल एक विकेट दूर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
हाइलाइट्स
- ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती टेस्ट सीरीज
- लियोन ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट लेने वाले गेंदबाज
- एक विकेट लेते ही ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ देंगे नाथन लियोन
अगले मैच में छोड़ सकते हैं पीछे
नाथन लियोन ने 2011 से अब तक 139 टेस्ट मैचों में 562 विकेट लिए हैं. मैक्ग्रा ने 1993-2007 तक 124 टेस्ट मैच में 563 विकेट लिए थे. महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न 1992-2007 तक 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई सूची में टॉप पर हैं.
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही 133 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की और इस तरह से फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी. ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन वेस्टइंडीज को 34.3 ओवर में 143 रन पर आउट कर तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
जमैका में होगा अगला डे-नाइट टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने पहली पारी में 63 और दूसरी पारी में 30 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने स्टंप के पीछे चार कैच भी लपके. तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से किंग्स्टन, जमैका में शुरू होगा. यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें