100 दंपतियों ने अखंड भारत के नक्शे का पूजन किया: डॉ. चिन्मय पंड्या बोले- देश का 22 बार बंटवारा हुआ, अब एकता जरूरी – Barwani News

100 दंपतियों ने अखंड भारत के नक्शे का पूजन किया:  डॉ. चिन्मय पंड्या बोले- देश का 22 बार बंटवारा हुआ, अब एकता जरूरी – Barwani News


डॉ. चिन्मयजी पंड्या ने लोगों को सम्मानित किया।

बड़वानी में गायत्री शक्ति पीठ अंजड में सोमवार को 100 दंपतियों ने अखंड भारत के नक्शे का पूजन किया और भारत माता की आरती की। हरिद्वार से आए डॉ. चिन्मयजी पंड्या ने ‘नवयुग का संविधान अखण्ड भारत का सपना’ के बारे में बताया।

.

उन्होंने कहा कि भारत को कई ताकतों ने योजनाबद्ध तरीके से विभाजित किया। भारत 22 विभाजनों से गुजरा है। 1945 से 1947 के बीच नेपाल, सिक्किम, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश भारत से अलग हुए।

राष्ट्र को एक बनाने के लिए सद संकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि जाति, धर्म, भाषा, लिंग और प्रांत के भेदभाव को मिटाकर भारत को एक मां के रूप में देखना होगा।

कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे

इस अवसर पर खरगौन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती और स्थानीय उद्योगपति मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले गायत्री धाम सेंधवा के पंडित मेवालाल पाटीदार ने पूजन की विधि संपन्न कराई।

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए-

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूजन किया।

डॉ. चिन्मयजी पंड्या ने लोगों को संबोधित किया।

डॉ. चिन्मयजी पंड्या ने लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रक्तदान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रक्तदान भी किया।



Source link