3.20 लाख की एमडी ड्रग्स रखे तस्कर गिरफ्तार: खातेगांव से हरदा आया था, छीपाखेड़ी में वाहन सहित पकड़ाया – Harda News

3.20 लाख की एमडी ड्रग्स रखे तस्कर गिरफ्तार:  खातेगांव से हरदा आया था, छीपाखेड़ी में वाहन सहित पकड़ाया – Harda News



हरदा जिले के छीपाबड़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विष्णु प्रसाद (54) पिता हरिप्रसाद जाट के रूप में हुई है। वह देवास जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र के सन्नोद गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार,

.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी काली रंग की मोटरसाइकिल (क्रमांक MP41MQ1756) पर अवैध मादक पदार्थ लेकर आया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी पुलिस को देखकर तालाब की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने किया तलाशी, बरामद हुआ करीब 32.37 ग्राम एमडी आरोपी के पेंट की जेबों से 32.37 ग्राम एमडी मिला। इस ड्रग्स की कीमत लगभग तीन लाख बीस हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के पास से 6 रजनीगंधा के पाउच, एक बीस रुपए के नोट से बना पाइप, एक नीला पन्नी नुमा बैग, पांच छोटी पन्नियां और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 3.81 लाख रुपए बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि आरोपी हरदा जिले में बाइक से अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिए आता था। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link