WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत: ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को हराकर नंबर-1; इंग्लैंड 12 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर

WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत:  ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को हराकर नंबर-1; इंग्लैंड 12 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर


स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने इंग्लैंड को एजबेस्टन टेस्ट में 336 रन से हराया।

टीम इंडिया ने 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकल में पहली जीत दर्ज की है। भारत ने इंग्लैंड को एजबेस्टन टेस्ट में 336 रन से हराया इस जीत के साथ भारत को 12 WTC अंक मिले और उनका पॉइंट परसेंटेज (PCT) 50.00 हो गया है। भारत अब WTC टेबल में इंग्लैंड के साथ तीसरे स्थान पर है।

WTC पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। टीम ने वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर पर लगातार 2 टेस्ट हराए हैं। ऑस्ट्रेलिया के 24 पॉइंट्स हैं। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में हारने वाली श्रीलंकाई टीम है। श्रीलंका के 2 मैच में एक ड्रॉ और एक जीत के साथ 16 पॉइंट्स हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की बढ़त ले ली है। तीसरा टेस्ट मैच किंग्स्टन में 13 जुलाई से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की बढ़त ले ली है। तीसरा टेस्ट मैच किंग्स्टन में 13 जुलाई से खेला जाएगा।

WTC टेबल की सिचुएशन WTC 2025-27 की शुरुआत श्रीलंका-बांग्लादेश के पहले मैच से हुई। यह मैच ड्रॉ रहा था। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच हेडिंग्ले से इस सीरीज की शुरुआत की। टीम को में 5 विकेट से हार मिली थी।

न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने इस सीजन अभी एक भी टेस्ट नहीं खेला है। नीचे टीम के हिसाब से WTC पॉइंट्स टेबल…

  • ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर- 100% पॉइंट परसेंटेज, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीत ली है, एक मैच बाकी है।
  • श्रीलंका दूसरे स्थान पर- 66.67% पॉइंट परसेंटेज, बांग्लादेश के खिलाफ 1 जीत और 1 ड्रॉ।
  • भारत और इंग्लैंड तीसरे और चौथे- संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के 50.00% पॉइंट परसेंटेज हैं। सीरीज में अभी 3 मैच बाकी है।
  • बांग्लादेश पांचवें स्थान पर- श्रीलंका के खिलाफ एक ड्रॉ और एक हार के बाद बांग्लादेश 16.67% पॉइंट परसेंटेज के साथ पांचवें स्थान पर है।
  • वेस्टइंडीज छठे स्थान पर- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज 0 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं।
  • न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका- अभी तक WTC 2025-27 साइकिल की शुरुआत नहीं की है।

बर्मिंघम टेस्ट की 3 खास बातें…

  • यह भारत की विदेशी जमीन पर (रनों के हिसाब से) सबसे बड़ी टेस्ट जीत है।
  • एजबेस्टन में पहली बार भारत ने कोई टेस्ट मैच जीता है।
  • शुभमन गिल पहले एशियाई कप्तान हैं, जिन्होंने बर्मिंघम में जीत दर्ज की है

अगला टेस्ट: लॉर्ड्स में मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होगा। यह मुकाबला WTC टेबल में शुरुआती रेस को और रोमांचक बना सकता है। जसप्रीत बुमराह की वापसी और कप्तान शुभमन गिल की शानदार फॉर्म से भारत को मजबूती मिलेगी। टीम का लक्ष्य होगा कि वे इस जीत की लय को बरकरार रखते हुए तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने का।

खबरें और भी हैं…



Source link