उज्जैन में बिना अनुमति हूटर लगाने पर वसूला जुर्माना: 27 वाहनों की चेकिंग, 5 कारों से वसूले ₹15 हजार; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई – Ujjain News

उज्जैन में बिना अनुमति हूटर लगाने पर वसूला जुर्माना:  27 वाहनों की चेकिंग, 5 कारों से वसूले ₹15 हजार; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई – Ujjain News



उज्जैन के हरीफाटक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।

उज्जैन में बिना पात्रता के कार में हूटर लगाकर रौब दिखाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। 25 गाड़ियों की चेकिंग में से 5 कारों में हूटर लगे मिले, जिन्हें पुलिस ने हटवाया और चालान काटते हुए जुर्माना वसूला।

.

उज्जैन के हरीफाटक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई की। डीएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि उज्जैन में कई लोग बिना अनुमति और पात्रता के अपनी कारों में हूटर लगाकर रौब झाड़ते हुए वाहन दौड़ा रहे हैं।

इसकी शिकायत मिलने पर मंगलवार को 27 कारों की चेकिंग की गई, जिनमें से 5 कारों में हूटर लगे पाए गए। इनमें से कुछ कारों में हूटर अंदर, जबकि कुछ में बाहर लगे थे। पुलिस ने इन वाहनों से ₹3,000 प्रति वाहन के हिसाब से कुल ₹15,000 जुर्माने के रूप में वसूले। डीएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link