मऊगंज में 2 लाख की कफ सिरप जब्त: स्कॉर्पियो से मिली 1100 शीशी आनरेक्स, यही गाड़ी तीन महीने पहले गांजे के साथ पकड़ी थी – Mauganj News

मऊगंज में 2 लाख की कफ सिरप जब्त:  स्कॉर्पियो से मिली 1100 शीशी आनरेक्स, यही गाड़ी तीन महीने पहले गांजे के साथ पकड़ी थी – Mauganj News



मऊगंज पुलिस ने गाड़ा नदी के पास से नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन (MP17CB8327) से 1100 शीशी आनरेक्स कफ सिरप जब्त की है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटेहरा गांव के पास हाईवे पर ट्रकों से बैरिकेडिंग कर घेराबंदी की थी। आरोपी पहले मऊगंज से सीधी की ओर भागे। फिर हनुमना की तरफ मुड़े। दोनों जगह रास्ता बंद मिलने पर गाड़ा नदी के पास वाहन छोड़कर भाग गए।

2 लाख की कफ सिरप बरामद

वाहन से 6 प्लास्टिक झालों में रखी 1100 शीशी कफ सिरप मिली है। इसकी कीमत 2.14 लाख रुपए है। 15 लाख रुपए की स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

तीन महीने पहले भी ये गाड़ी पकड़ी गई थी

जांच में पता चला कि यही स्कॉर्पियो तीन महीने पहले सीधी के मड़वास में 45 किलो गांजे के साथ पकड़ी गई थी। न्यायालय के आदेश पर इसे छोड़ा गया था।

कार के मालिक का पता कर रही पुलिस

थाना प्रभारी राजेश पटेल की टीम में उपनिरीक्षक संतोष सिंह चौहान समेत 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस वाहन नंबर से मालिक का पता लगा रही है। मामला NDPS एक्ट और मध्य प्रदेश औषधि नियमों के तहत दर्ज किया गया है।



Source link