छतरपुर में युवक को बीच सड़क पर मारी गोली: सब्जी लेकर लौट रहा था, घायल ने पत्नी से अवैध संबंध का आरोप – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में युवक को बीच सड़क पर मारी गोली:  सब्जी लेकर लौट रहा था, घायल ने पत्नी से अवैध संबंध का आरोप – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में एक युवक को बुधवार शाम गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले बिजावर अस्पताल और फिर छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रामेश्वर अहिरवार उर्फ अखंड (33) बिजावर से सब्जी लेकर अपने गांव एरोरा लौट रहे थे। गांव के पास नदी के पास पहुंचने पर पीछे से आए दो अज्ञात लोगों ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को बताया
घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल रामेश्वर को देखा। उन्होंने तुरंत उनके परिजनों और बिजावर थाने को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को बिजावर अस्पताल ले गए। बिजावर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामेश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रामेश्वर ने दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोली मारने वालों के उनकी पत्नी से अवैध संबंध हैं और इसी कारण उन पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बिजावर पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link