Last Updated:
Jabalpur Farzi Doctor: जबलपुर में एक स्किन क्लीनिक में डेंटल डॉक्टर द्वारा स्किन ट्रीटमेंट किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा. पंजीयन में अनियमितता मिलने पर क्लीनिक का लाइसेंस 7 दिन के लिए स…और पढ़ें
जबलपुर का फर्जी स्किन डॉक्टर
हाइलाइट्स
- स्वास्थ्य विभाग ने जबलपुर में स्किन क्लीनिक पर छापा मारा.
- डेंटल डॉक्टर स्किन ट्रीटमेंट कर रहा था, नियमों का उल्लंघन.
- क्लीनिक का लाइसेंस 7 दिन के लिए सस्पेंड किया गया.
पवन पटेल/ जबलपुर: जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के पास एक स्किन और ब्यूटी ट्रीटमेंट क्लीनिक में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा. जांच में सामने आया कि यहां पर एक डेंटल डॉक्टर स्किन ट्रीटमेंट की सलाह और इलाज कर रहा था, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि मरीजों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ भी है.
जांच में क्या-क्या मिला?
क्लीनिक का संबंध कोलकाता के एक होम्योपैथिक डॉक्टर द्वारा संचालित क्लिनिक चैन से निकला
क्लीनिक को स्किन और ब्यूटी ट्रीटमेंट के नाम पर संचालित किया जा रहा था
स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए क्लीनिक का लाइसेंस 7 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है और क्लीनिक संचालक को एक सप्ताह में सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया गया है.
डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ जबलपुर कहते हैं कि स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी व्यवसाय पूरी ज़िम्मेदारी से संचालित होना चाहिए, नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.